हाथरस। आयकर कार्यालय मथुरा रोड पर आयकर अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा अग्रिम टैक्स जमा करने तथा नए आयकर अधिनियम- 2025 के संबंध में चर्चा हेतु आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम आयकर अधिकारी सुधीर कुमार को डिस्टिक टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके शर्मा एडवोकेट तथा चार्टेड़ अकाउंटेंट की ओर से गिरधर गोपाल अग्रवाल सीए द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर आयकर अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा अग्रिम टैक्स जमा करने के लाभ व हानि पर चर्चा करते हुए इस वर्ष विगत वर्षों की तुलना में एडवांस टैक्स कम जमा हो रहा है। आवाहन किया कि जो करदाता अग्रिम टैक्स के दायरे में आते हैं, उनको समय से अपना अग्रिम कर अवश्य जमा करना चाहिए। इस संबंध में सभी अधिवक्ताओं व चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी अनुरोध किया कि सभी सीए भी करदाताओं को उक्त मैसेज देकर प्रेरित करें कि व्यापारी व उद्योगपति अग्रिम कर जमा करके विभाग का सहयोग करें।
आयकर अधिकारी द्वारा अग्रिम कर अधिक से अधिक करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हमारे कार्यालय स्तर से समाधान होने वाली जो भी समस्याएं होंगी, मैं उसका निस्तारण तत्परता व प्राथमिकता से करता रहूंगा तथा समय-समय पर नए आयकर अधिनियम, अन्य विभिन्न समस्याओं के संबंध मे अधिवक्ताओं, चार्टर अकाउंटेंट, व्यापारियों व करदाताओं के साथ मीटिंग करके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होने यह भी अनुरोध किया कि पिछली बकाया डिमांडों को भी जमा करने का अनुरोध किया।
आयकर निरीक्षक विवेक सिंह तथा कार्यालय अधीक्षक अभिनय सिंह ने भी अग्रिम सबसे अधिक जमा करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और चार्टर एकाउंटेंट द्वारा करदाता द्वारा अग्रिम कर कम जमा किए जाने के कई कारण बताते हुए कहा कि फिर भी हम सभी प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक अग्रिम कर के रूप में जमा हो।कार्यक्रम में रामअवतार अग्रवाल एड., बीके शर्मा एड., विनोद कुमार अग्रवाल एड., राजेंद्र प्रसाद एड. सादाबाद, आकाश ठाकुर एड.,रामकुमार शर्मा एड., भरत कुमार शर्मा एड. तथा नितिन वार्ष्णेय सीए,आशीष अग्रवाल सीए, नितिन अग्रवाल सीए, लोकेश वार्ष्णेय सीए आदि ने भी अग्रिम करके संबंध में अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पूनम बघेल (कर सहायक), उषा देवी ( एम.टी.एस.), प्रमोद कुमार एवं स्टाफ उपस्थित था।अंत में आयकर अधिकारी सुधीर कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक अभिनय सिंह द्वारा किया गया।












