‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ कार्यक्रम संयोजक योगेश वार्ष्णेय का भव्य स्वागत

सुप्रसिद्ध भजन गायक पं.रामावतार शर्मा, ईशा गुप्ता, प्राची दीक्षित, विशाल दुबे व राघव के भजनों की होगी धूम
हाथरस। 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज एवं तृतीय प्रांतीय मेला के अवसर पर दाऊजी मेला पंडाल में 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होने वाले एक दिन दाऊ बाबा के नाम संगीतमय एवं भक्तिमय कार्यक्रम के संयोजक योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले), सोशल मीडिया संयोजक नगर कमेटी भाजपा का होटल रॉयल रिच अलीगढ़ रोड पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा योगेश वार्ष्णेय को पगड़ी, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत होकर कार्यक्रम संयोजक योगेश वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में टी-सीरीज के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं.रामावतार शर्मा का आगमन तय हुआ है। उनके साथ भजन गायिका ईशा गुप्ता, भजन गायिका प्राची दीक्षित, विशाल दुबे एवं गायक राघव भी अपने भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से हाथरस की धर्मप्रेमी जनता को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

उन्होंने कहा है कि ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।स्वागत एवं सम्मान समारोह में विवेक गुप्ता शहर अध्यक्ष भाजपा, बंटी गौड़, अशोक गोला, हिमांशु शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, विपिन बागड़ी, मिलन कुशवाहा, पूजा शर्मा, प्रदीप बंसल, राखी शर्मा, रमन माहौर, सुमितकांत गोयल, सुरेश चौधरी सहित भाजपा एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment