जीएसटी अधिकारियों के न होने से व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

हाथरस-24 जनवरी। जीएसटी कार्यालय आगरा रोड पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज कार्यालय पर किसी भी अधिकारी के उपस्थित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि व्यापारियों को जारी नोटिस का जवाब देने की 24 जनवरी आखिरी तारीख थी। नोटिस का जवाब न देने की स्थिति में₹20000 जुर्माना लगाने का प्रावधान है, जो कि व्यापारी को भुगतना पड़ता है। अधिकारियों के ना मिलने से व्यापारी को हर्जाना एवं मानसिक उत्पीड़न एवं समय की बर्बादी के कोप भाजन बनना पड़ता है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि सभी अधिकारियों की ड्यूटी न लगाकर जीएसटी के कुछ अधिकारियों की ड्यूटी एसआईआर से मुक्त की जाए, जिससे व्यापारी उत्पीड़न शोषण एवं जुर्माने से बच सके। उद्योग व्यापार के हित में व्यापारी की पीड़ा को समझते हुए अधिकारी ध्यान दें ।

प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता संरक्षक गिरीशचंद शर्मा एड., फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, फेम के जिला उपाध्यक्ष पं. शैलेंद्र शर्मा , बॉबी गुरु , जिला मंत्री ओमप्रकाश वर्मा, देवकीनंदन वर्मा, बंटू भैया, मंत्री सुनील अग्रवाल ,गोपाल शर्मा, युवा जिला महामंत्री आकाश वर्मा, मंत्री राहुल अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment