आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार हाथरस निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी प्रियंका शर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर सासनी स्थित अपनी ससुराल आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उसकी सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल के पास बने गति अवरोधकों के नजदीक पहुँची, तभी पीछे से आ रहे एक कैंटर चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। राहगीरों ने निजी वाहन से घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।












