गांव गोहाना चैकी के निकट पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला जहरू निवासी सुरजीत पुत्र ऐशु किसी कार्र से पैदल ही अपने गांव से गांव गोहाना चैकी के पास आया था। बताते हैं कि सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस 108 के जरिए लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जहां उसका उपचार किया गया।












