सीवरलाइन की लीकेज दूर करने के लिए डाले नए पाइप

नगर के मुहल्ला छिपेटी में लंबे समय से सीवरलाइन में हो रही लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत की ओर से क्षतिग्रस्त पाइपों को हटाकर नए पाइप डलवाने का कार्य कराया गया।
सोमवार को मुहल्ला छिपैटी में सीवरलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदे पानी की लीकेज हो रही थी। इससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी रहती थी। लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था। शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय और सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीवरलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से को चिन्हित कर वहां नए पाइप डलवाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवरलाइन की लीकेज के कारण काफी समय से परेशानी बनी हुई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय ने लोगों से अपील की है कि सीवरलाइन से संबंधित समस्या सामने आने पर तत्काल इसकी जानकारी संबंधित कर्मचारियों को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment