बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी: बचा चालक

सिकन्द्राराऊ- 24 जनवरी। एटा रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया।
बताया जाता है शुक्रवार शाम 7 बजे करीब एक बोलेरो एटा की ओर से आ रही थी। जैसे ही बोलेरो एटा रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप बोलेरो का चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा । जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई । घटना के बाद ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो को खाई से बाहर निकलवाया। बोलेरो चालक
बाल बाल बच गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment