
हाथरस- 24 जनवरी। कोतवाली सादबाद पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों की चोरी व लूट की घटनाओं को करने वाले गैंग का आज पर्दाफाश करते हुये गैंग के 5 वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे व निशादेही से चोरी की 6 मोटर साइकिल, 2 स्कूटी ( कुल 8 दो पहिया वाहन ) व 2 मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये रात्रि चैंकिग/गस्त के दौरान विधिपुर बम्बा पुलिया से तथा कस्बा बिसावर में पशु पैठ बाजार ग्राउन्ड से 5 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वाहन चोरों द्वारा पूछताछ के दौरान अपने जुर्म से इकबाल करते बताया कि हम लोगो ने मिलकर उक्त दो पहिया वाहनो को हाथरस,मथुरा, आगरा व आसपास के जनपदो से चोरी की थी। हम लोग इन मोटर साइकिलो को बेचने के लिये एक जगह इक्कठा कर रहे थे। जिसमें से कुछ मोटर साइकिल हम बेचने के लिये ले जा रहे थे।बरामद दो पहिया वाहनो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पता चला कि एक मोटरसाईकल थाना बरहन आगरा से तथा अन्य 4 दो पहिया वाहन मथुरा के थाना ट्रान्स यमुना, मथुरा रेलवे स्टेशन, थाना रिफाईनरी, थाना बल्देव क्षेत्र से चोरी व लूट की बतायी गयी है। अन्य 3 दो पहिया वाहनो के सम्बन्ध जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार वाहन चोरों ने पुलिस को अपने नाम देवा पुत्र महेश निवासी नगला छत्ती,अरुण उर्फ काका पुत्र मुन्नालाल निवासी कुमरई,धर्मेन्द्र पुत्र सोरन सिंह निवासी बिसावर, अशोक पुत्र जमुना निवासी नीति निवास, रणजीत पुत्र भगवानदास निवासी बिसावर बताये हैं।। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष सादाबाद योगेश कुमार मय टीम शामिल थे ।









