मोपेड सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर हुआ घायल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

आगरा-अलीगढ़ रोड पर चल रहे बच्चों को बचाने के प्रयास में एक मोपेड सवार की मोपेड असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे मोपेउ सवार सडक पर गिरकर घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार बिजलीघर निवासी रामबाबू का पुत्र धर्मेन्द्र खुर्जा में परिवार सहित मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, बताते हैं कि शनिवार को वह खुर्जा से मोपेड पर गैस सिलेण्डर लेकर सासनी लौट रहा था। बताते है कि जैसे वह मोपेड लेकर गांव जरैया मोड़ के पास पहुंचा, तभी कुछ बच्चे सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने के प्रयास में उसकी मोपेड असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे मोपेड सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी भिजवाया तभी सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायल से पूछताछ की। अस्पताल स्टाफ ने धर्मेंद्र के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment