हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में आज सुबह एक नीलगाय के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने नीलगाय को मौके से खदेड़ दिया, लेकिन तब तक रामगोपाल की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।। बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में बुजुर्ग व्यक्ति रामगोपाल पुत्र रेशमलाल आज सुबह करीब 8 बजे शौच के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया।रामगोपाल के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने नीलगाय को मौके से खदेड़ दिया, लेकिन तब तक रामगोपाल की मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक रामगोपाल आज सुबह करीब 8 बजे घर से शौच के लिए खेत की ओर गए थे। वह खेती-बाड़ी करते थे। खेत में पहुंचने के दौरान ही नीलगाय ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।। मृतक रामगोपाल खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम है। वहीं नीलगाय के हमले की घटना से ग्रामीणों में आवारा और जंगली पशुओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।












