सती अमावस पर रानी सती दादी झुंझुनू मंदिर में मंगल पाठ:मंगल कामनायें

हाथरस। सती अमावस के मौके पर शहर के रानी सती दादी झुंझुनू मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सेवकों ने श्री रानी सती दादी के जीवन वृत का गायन किया गया।


यह खास अवसर साल में एक बार आता है। इस दिन श्री रानी सती दादी के भक्त मंदिर में आकर दादी को मनाते हैं और उनसे सभी के मंगल कार्य करने का आशीर्वाद मांगते हैं।इस पावन पर्व पर सभी दादी भक्तों ने सती माता की पूजा भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और भक्त मौजूद थे।


इस अवसर पर सुभाष खेमका, चितिन सपडिया, प्रदीप पोद्दार, मनोज अग्रवाल, श्रीमती राजेश अग्रवाल, स्वदेश वार्ष्णेय, अनूप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, उत्कर्ष वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय, प्रेम शर्मा, श्रीमती कुसुम, पार्वती जालान, राजकुमारी अग्रवाल, सुमन कनोडिया, मंजू अग्रवाल ,सुनीता, अनीता, डोली, अंजू, श्वेता, साधना, लक्ष्मी ,सीमा , रेनू अग्रवाल, ऋतु बंसल, नीमा अग्रवाल ,सोनू बंसल, सोनू अग्रवाल अनेक सैकड़ो महिलाओं और भक्तों द्वारा आज दादी का मंगल पाठ कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment