गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प

संतों द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सठिया निवासी सुमित बजरंगी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं अभियान से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से गौ संरक्षण और गौ सम्मान के अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की गई।
गुरूवार को आहूत बैठक में आगामी 27 सितंबर को श्री कृष्ण गौशाला, हाथरस में आयोजित होने वाली बैठक को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान संतों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सुमित बजरंगी और रवि ठाकुर ने संतों को माला अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गौ माता के संरक्षण और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अभियान का उद्देश्य लोगों को गौ सेवा के प्रति जागरूक करने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूत करने तथां ग्रामीणों से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर विनीत तोमर, नमन बजरंगी, प्रदीप, हर्ष, रवेंद्र, गोपाल, गोलू, नारद, भोला, शनि, सलोनी, ऊषा, सपना, अंजली, भूमि और खुशबू सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment