हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक ब्राह्मण संघ शिविर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में इस वर्ष के शिविर संचालन हेतु शिविर पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें घोषित किया गया है।। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विप्र बंधुओं द्वारा ब्राह्मण संघ शिविर के संचालन हेतु मुख्य संयोजक दिलीप उपाध्याय (धातुरा खुर्द वाले), संयोजक पद पर उदित शर्मा, चन्द्र मोहन शर्मा, कृष्णा मिश्रा, रजत चतुर्वेदी, सह संयोजक प्रतीक शर्मा, संकेत उपाध्याय, शिवम शर्मा, गौरव ओझा, आशीष शर्मा, प्रतीक दुवे, अमन गौतम, मुख्य व्यवस्थापक गोपाल शर्मा, हेमंत शर्मा, कार्यक्रम व्यवस्थापक रवि शर्मा , अंकुल कौशिक, योगेश श्रोती, मुकेश कुमार उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राजू शर्मा, गोपाल उपाध्याय आदि के नाम की घोषणा की गई है।
जिम्मेदारी मिलने पर शिविर के मुख्य संयोजक दिलीप उपाध्याय ने समाज एवं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेला श्री दाऊजी महाराज में लगने वाला ब्राह्मण संघ शिविर आस्था, संस्कृति और विप्र समाज की एकजुटता का प्रतीक है। शिविर के माध्यम से मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और समाज हित के विषयों पर चिंतन का कार्य निष्ठापूर्वक किया जाएगा।
मेले में आने वाले भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, पेयजल एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था। धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान परशुराम पूजन, वेद पाठ, भजन संध्या एवं विप्र सम्मेलन का आयोजन, विप्र समाज के युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा और समाज में समरसता बढ़ाने हेतु संवाद सत्र आदि भी आयोजित कराए जाएंगे।।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने नव-नियुक्त मुख्य संयोजक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और शुभकामनाएँ दीं तथा शिविर को भव्य एवं अनुशासित रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने की।इस अवसर पर मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, अविनाश पचौरी, भगवती प्रसाद ओझा, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, राजा रंगीला, धीरेंद्र पाठक, जय प्रकाश तिवारी, प्रदीप पांडा, संजय दीक्षित,बौ. प्रशांत शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, करण शर्मा, हेमंत शर्मा, मुकेश उपाध्याय, जितेंद्र भारद्वाज, विवेक उपाध्याय, संजय उपाध्याय, सागर उपाध्याय, उदित शर्मा, निशांत उपाध्याय, सागर उपाध्याय, सक्षम उपाध्याय, मयंक शर्मा, शालनी पाठक, राजकुमार पाठक, रजत शर्मा, कान्हा, रोहित, गोलू आदि उपस्थित थे ।











