श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चौराहों पर लगाए कैंप: बनाये आयुष्मान कार्ड

.

हाथरस-। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विभिन्न लेबर चौराहों पर स्वास्थ्य एंव आयुष्मान कार्ड कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वेदप्रकाश के निर्देशन में आज शहर के रामलीला मैदान, मुरसान स्थित लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में पंजीकृत श्रमिकों एवं अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनाए गए।कैम्प के दौरान 15 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 87 मरीजों का उपचार किया गया। उपचारित मरीजों में से 40 मरीजों की सी.बी.सी. जांच कराई गई, जबकि 15 मरीजों की शुगर जांच की गई। जांच के दौरान 20 मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। कैम्प में आए सभी मरीजों को उनकी बीमारी से संबंधित आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।


कैम्प में डा. सौरभ उपाध्याय चिकित्साधिकारी, सन्तोष एल.टी., सुशील, फार्मासिस्ट, के.पी. सिहं एवं चन्द्रभान आयुष्मान मित्र उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment