माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी के चाचाश्री मोहनदास माहेश्वरी का निधन: शोक

हाथरस। शहर के पसरट्टा बाजार गली निवासी एवं प्रमुख जड़ी बूटी कारोबारी तथा व्यापारी नेता व माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अरूण माहेश्वरी के चाचाश्री वरिष्ठ समाजसेवी मोहन दास माहेश्वरी का आज सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया और उनके निधन की खबर से उनके परिजनों, शुभचिंतकों, समर्थकों तथा व्यापारियों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण माहेश्वरी के चाचाश्री एवं पसरट्टा बाजार गली निवासी प्रमुख जड़ी बूटी कारोबारी वरिष्ठ समाजसेवी मोहनदास माहेश्वरी का आज सुबह तड़के 5 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इसी अस्वस्थता के चलते आज उनका निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष के थे और काफी मधुर, सरस स्वभाव के व्यक्तित्व थे। साथ ही वह व्यापारिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते थे। उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ समाजसेवी मोहनदास माहेश्वरी का आज अंतिम दाह संस्कार शहर के इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली श्मशान भूमि पर किया गया। जहां पर उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र अर्पित माहेश्वरी द्वारा दी गई। उनकी अंतिम शवयात्रा में सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्रवधू सहित अपने पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गये हैं।। वरिष्ठ समाजसेवी मोहनदास माहेश्वरी के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की प्रार्थना की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment