कलेक्ट्रेट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने युवक से ठगे रुपए : रुपए वापस मांगने पर दे रहा जान से मारने की धमकी

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईशेपुर निवासी एक युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर शस्त्र लाइसेंस निर्गत कराने के नाम पर लाखों रुपए की ऐंठने का आरोप लगाया है । रुपए वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जिलाधिकारी से शिकायत की है।
गांव नौरथा ईशेपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र जय प्रकाश शिकायत में कहा है कि जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उसे अपने झांसे में लेकर उससे शस्त्र लाइसेंस निर्गत कराने के नाम पर 1,50,000 रुपए एवं एक ब्लेंक चैक ले लिया। किंतु उसके द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया। आरोपी से रुपए वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment