परिवार में यह दूसरा ऐसा दुखद हादसा है,जिसने सभी को झकझोर दिया
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द में सोमवार की शाम एक 27 वर्षीय युवक शव बेर के पेड़ से लटका हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जाता है कि गांव जिरौली खुर्द निवासी 27 वर्षीय शिशुपाल अहेरिया पुत्र राजपाल सिंह रविवार को फरीदाबाद, हरियाणा से अपने गांव लौटा था। शिशुपाल फरीदाबाद में नौकरी करता था। गांव आने पर उसका 80 वर्षीय पिता से जमीन को लेकर वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद वह सोमवार को घर से चला गया था। शाम 7 बजे करीब गांव के लोगों ने शिशुपाल को बेर के पेड़ पर बेल्ट के फंदे से लटका हुआ देखा। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट जुट गई। ग्रामीणों ने उसे आनन फानन में पेड़ से नीचे उतारा, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिशुपाल के कुल पांच भाई थे और वह घर में सबसे छोटा था। मृतक की वर्ष 2021 में एटा निवासी युवती से शादी हुई थी। बताया यह भी जाता है कि मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी करीब 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था। परिवार में यह दूसरा ऐसा दुखद हादसा है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने फरीदाबाद में भी आत्महत्या की कोशिश की थी। इस कारण उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में मातम छा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












