सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया कचौरा में ससुर एवं देवर ने महिला को पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में नामजद ससुर एवं देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गढ़िया कचौरा निवासी पूनम देवी पत्नी वीरेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 31 अगस्त की शाम 7 बजे करीब उसके ससुर रामखिलाड़ी पुत्र विष्णुलाल,देवर मोहन पुत्र रामखिलाड़ी ने बेवजह गाली गलौज करते उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












