सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर में नामजद ने चाचा भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुलाबपुर निवासी रामकिशन पुत्र इंद्रवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 1 सितंबर की सुबह 7:30 बजे करीब अपने पुत्र को स्कूल लेकर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही विशेष उर्फ विमल पुत्र सुरेश चंद्र बेवजह गाली गलौज करता हुआ आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने लाठी डंडों एवं ईंट से उस पर प्रहार कर दिया । जिससे वह घायल हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भतीजे भेदपाल पुत्र नेत्रपाल को भी नामजद ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












