सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में जमीनी रंजिश में नामजदों ने घर में घुसकर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया । आरोपियों ने घर का दरवाजा भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सराय निवासी संगीता पत्नी संजय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 2 सितंबर की दोपहर 1 बजे करीब अपने घर पर थी। तभी गांव के ही अवधेश ,सर्वेश पुत्रगण प्रेम सिंह,महादेवी पत्नी प्रेम सिंह ,शांति देवी पत्नी अवधेश जमीनी रंजिश में गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपियों ने घर का दरवाजा भी तोडफ़ोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












