कोतवाली चैराहे के पास मंगलवार को रास्ते से गुजर रहे एक युवक को अचानक सांप ने काट लिया। सर्पदंश के कारण युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर तुरंत इलाज शुरू किया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, सासनी कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली चैराहे के पास का रहने वाला फैजान पुत्र इदरीश ने बताया कि अपने किसी काम से रास्ते से जा रहा था, वह पैदल ही रास्ते से गुजर रहा था तभी अचानक एक सांप ने उसके पैर पर काट लिया। सांप के काटते ही फैजान चीख पड़ा और कुछ ही देर में सांप का जहर शरीर में फैलने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवक को सांप काटने की खबर मिलते ही आसपास के लोग और उसके परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। फैजान की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे. अस्पताल के डॉक्टरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़ित को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को एंटी-स्नेक वेनम व अन्य जरूरी दवाएं दी जा रही हैं और फिलहाल उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।












