हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा के संरक्षक मंडल, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक धर्मसभा के कार्यालय फौजी भवन नवल नगर में अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम श्री वेद भगवान तथा सरस्वती जी के छविचित्र पर सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा, एमएलसी स्नातक मानवेंद्र प्रताप सिंह, बौ.प्रशांत शर्मा,पं. बागीस दत्त गौड, पं. विश्वनाथ पुरोहित, पं. मनोज द्विवेदी ,पूर्व बीएसए भंवर सिंह पौरुष द्वारा सामूहिक रूप से विधि विधान मन्त्रोंच्चारण के साथ माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर आरती वंदन किया गया। श्री वेद भगवान शोभायात्रा को भव्य रूप देने तथा इस बार बाहर से बेंड तथा कीर्तन मंडली तथा झांकी बढ़ाने पर विचार किया गया।

सभा की गत वर्ष की कार्यवाही पढ़ कर सुनाई गई, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष के आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।जिलाधिकारी /उप जिलाधिकारी द्वारा श्री वेद भगवान की शोभायात्रा 14 सितंबर सोमवार को निकाले जाने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए सभा द्घारा स्वागत किया गया।
भाद्रपद शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी सोमवार संवत 2083 अनुसार 14 सितंबर को निकलने वाली श्री वेद भगवान की शोभायात्रा के महोत्सव सभापति के चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें पं. बागीस दत्त गौड द्वारा पं. विश्वनाथ पुरोहित के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन पं.बृजेश वशिष्ठ द्वारा किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।श्री वेद भगवान के जयकारों के साथ महोत्सव सभापति का सभी जनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा वेद भगवान की पीतपटिका सम्मानस्वरुप पहनाई गई।
सभी भक्तजनों का पीत पटिका पहनाकर स्वागत किया गया तथा व्यवस्था पं.शैलेंद्र वशिष्ठ द्वारा व्यवस्थित रूप से की गई, जो धन्यवाद के पात्र हैं। बैठक में सर्वश्री डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी, ज्योतिषाचार्य विश्वनाथ पुरोहित,पं. बागीश दत्त गौड,आचार्य मनोज द्विवेदी, प्रशांत शर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, पं. ऋषि कुमार कौशिक, बृजेश वशिष्ठ अध्यक्ष शिक्षामित्र एसोसिएशन ,प्रीतम चौहान, चंद्रप्रकाश गुप्ता,बृजेश कुमार, अनिल बोहरे आशु कवि, डॉ.सुनील सेंगर, देवस्वरूप शर्मा, शैलेंद्र वशिष्ठ, डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, शशांक पचौरी एड., हुकम सिंह जादौन,नागेंद्र सिंह, ठा. सत्येंद्र सिंह,राजेश कुमार शर्मा प्रबंधक डा. जितेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।












