शिक्षक दिवस पर परसारा में ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया ने शिक्षकों को किया सम्मानित

हाथरस। ग्राम पंचायत परसारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस भारी सम्मान, निष्ठा एवं आदर भाव के साथ मनाया गया और इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज सिसोदिया एडवोकेट द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के प्रेरणाश्रोत डा. राधाकृष्णन जी के छविचित्र पर फूलमाला पुष्प अर्पित किये और नमन किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज सिसोदिया एडवोकेट द्वारा सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का पटका व कलम भेट कर सभी का स्वागत किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक श्रीमती कमलेश देवी व श्रीमती रिचा शर्मा व सहायक अध्यापक वकील साहब, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती कविता रानी, श्रीमती भीमा देवी, चमन खा व धीरेन्द्र सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment