गोविंद भगवान मन्दिर में कान्हा के नन्दोत्सव की धूम

हाथरस। शहर के घंटाघर स्थित एवं वार्ष्णेय समाज द्वारा संचालित मंदिर श्री गोविंद भगवान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव जहां भारी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में कान्हा का नन्दोत्सव बहुत ही भक्ति एवं भव्यता दिव्यता के साथ मनाया गया।

मंदिर श्री गोविंद भगवान घंटाघर पर नंद उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ उल्लासमय वातावरण में मनाया गया। मंदिर में पागल बाबा की मंडली द्वारा भजन कीर्तन गाकर व नंदबाबा की बधाई गाकर व नंदबाबा बने स्वरुप शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ ने भक्तगणों को खेल खिलौना, टॉफी, बिस्किट तथा नमकीन एवं सौंफ सुपारी के पैकेट लुटाकर सारा वातावरण गोकुलमय कर दिया। भक्त नंद बाबा की बधाई, कि लाला जन्म भयो आज बधाई गाओ रे तथा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों पर झूमे और नाचने थिरकने को मजबूर हो गये। तदुपरांत मंदिर में भगवान की आरती हुई तथा प्रसादी वितरित की गई।

इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष मुकुल आनंद वार्ष्णेय कातिब, रंजीत वार्ष्णेय एडवोकेट, योगेंद्र वार्ष्णेय कुल्ली, प्रियांक वार्ष्णेय सर्राफ, तनु आनंद कातिब, मनु आनंद कातिब , अमन वार्ष्णेय, लब्बू वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय,भवतोष वार्ष्णेय , दाऊदयाल वार्ष्णेय, शिवम् वार्ष्णेय, देवान्शू वार्ष्णेय, मोनू वार्ष्णेय, दिनेश चन्द वार्ष्णेय, शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ, आकू वार्ष्णेय आदि भक्तगण मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment