शाकुन्तलम् इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कैलोरा में मनाया बसंत पंचमी पर्व

हाथरस- 24 जनवरी। बसंत पंचमी के अवसर पर शाकुन्तलम् इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कैलोरा में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।शाकुन्तलम् इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कैलोरा में बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) का आयोजन के अवसर पर कॉलेज के संस्थापक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती के अवतरण दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी ने ज्ञान और वाणी की देवी सरस्वती को प्रकट किया था, ताकि संसार को विद्या और वाणी का वरदान मिल सके।। प्रवन्धक बी.के .शर्मा ने बच्चों को समझाया कि इस दिन को विद्यारंभ या बच्चों की शिक्षा की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, इसलिए स्कूलों और घरों में सरस्वती पूजा की जाती है। विद्यालय के प्राचार्य दीपांशु गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि बसंत पंचमी पर पीले रंग का विशेष महत्व है। प्रकृति में सरसों के फूल खिले होते हैं और लोग पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा करते हैं, जो ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है।। इस अवसर पर सुधीर गौतम, डा. सुशील कुमार, चारुल जादौन, ओमवीर सिंह, पारस सेंगर, यश, अमित, अनिकेत, अग्रिम सिंह, अंजलि , निखिल आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment