सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के कस्बानुमा गांव कचौरा में रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी ननिहाल आए 8 वर्षीय बालक को एक तेज रफ्तार टैंपू ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक बालक के मामा ने कोतवाली में अज्ञात टैंपू चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नया नगला निवासी राजेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अगस्त की सुबह 11.30 बजे करीब उसका 8 वर्षीय भांजा दुष्यन्त पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव शेखूपुरा थाना हाथरस जंक्शन अपनी माँ संतोषी देवी के साथ कचौरा बाजार में घरेलू सामान खरीदने गया था । इस दौरान एक तेज गति से आ रहे टैंपू ने बालक में टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टैंपू चालक की तलाश में जुट गई है।












