सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकली योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा जगह -जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झाकियां बनी आकर्षण का केंद्र

सिकंदराराऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को कस्बा में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई । शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज से हवन यज्ञ के साथ पूजा अर्चना कर हुआ। शोभायात्रा मोहल्ला गौसगंज, दमदमा, पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, बड़ा बाजार ,तिराहा बाजार, नयागंज बाजार, जीटी रोड, हुरमतगंज , नौरंगाबाद पश्चिमी, नौरंगाबाद पूर्वी, पंत चौराहा, ब्रहामणपुरी, बगिया बारहसैनी आदि मार्गो से होती ही गुजरी। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झाकियां श्रद्धालुओ के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में श्रद्धालुओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । शोभायात्रा में मां काली का स्वरूप आगे आगे करतब दिखाते चल रहा था। शोभायात्रा में राधा कृष्ण के स्वरूप भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे । भगवान योगीराज श्रीकृष्ण के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। शोभायात्रा में शामिल डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा थिरकते हुए नजर आए । शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे । कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन जी टी रोड स्थित कुंवर देवेंद्र सिंह के परिसर पर पहुंचकर हुआ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment