हमने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया- गोविंद

हाथरस-24 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मां गंगे मन्दिर समिति द्वारा कस्बा मेंडू में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिन्दू समाज को एकजुट होने और धर्म व संस्कृति की रक्षा की बात कही। भगवा पताकाएं फहराई गई और जय श्री राम , भारत माता के जयघोष की गूँज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति मय हो गया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत के सुप्रसिद्ध संत और प्रख्यात भागवत प्रवक्ता सुनील कौशल जी महाराज तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिगढ़ के विभाग प्रचारक गोविंद थे।मातृशक्ति के रूप में यशस्वी राजपुर प्रधान प्रियंका तिवारी और प्रथम वक्ता के रूप में श्री नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज मेंण्डू के शिक्षक गौरव पाठक थे। समिति के अध्यक्ष डॉ.विनोद कुमार शर्मा थे। संरक्षक के रूप में लाल सिंह सुशीला देवी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत का सानिध्य मिला।
हिंदू सम्मेलन में सुनील कौशल जी महाराज ने कहा कि हिंदुत्व के लिए गांव गांव से आवाज उठनी चाहिए । हमें अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी है। युवाओं ने सम्मेलन में भगवा पताकाएं फहराई। सुनील कौशल महाराज ने कहा कि हम ऋषि मुनियों की परंपरा से हैं , विश्व की सभ्यता की अपेक्षा हमारी जड़ें सबसे गहरी हैं, इसलिए विश्व की मानवता को बचाने के लिए हिंदुओं का एक रहना बहुत जरूरी है।
हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि अपने जन मन गण के लिए बहुत लोगों ने कुर्बानियां दी हैं।आज अगर हिन्दू एक रहेगा तो नेक रहेगा।
हिंदू बंटेंगे तो कटेंगे । हमने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया , मगर किसी ने हम पर हमला किया तो हमने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सम्मेलन में मातृशक्ति के रूप में राजपुर प्रधान प्रियंका तिवारी ने महिलाओं की दशा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि हम रानी लक्ष्मीबाई आदि वीरांगनाएं हमारे गौरव का प्रतीक हैं।।
सम्मेलन में वक्ता गौरव पाठक ने कहा कि हिंदू धर्म कोई ऐसा धर्म नहीं है जो डराकर चलाया जाता है, बल्कि जगाकर चलाया जाता है । हिन्दू धर्म कहता है कि पहले सोचिए , समझिए, पूछिए और तब हिन्दू धर्म को मानिए।80 प्रतिशत हिन्दू जनसंख्या होने के बाद भी हिन्दू नववर्ष मनाने में हमें शर्म क्यों आती है। हमें विश्वास है कि हिंदू सम्मेलनो से समाज एक होगा। कार्यक्रम में मेंडू नगर के समस्त प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।









