गांव गदाखेड़ा में बीती रात एक किसान को धान के खेत में पानी लगाते समय विषैले सर्प ने दंश मार दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। उपचार के लिए युवक को सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, गदाखेड़ा निवासी युवक सोमवार देर रात अपने खेतों में धान की फसल को पानी दे रहा था। तभी उसे विषैले सर्प ने दंश मार दिया। अंधेरा होने के कारण उसे जमीन पर रेंगते हुए सांप का पता नहीं चला। सर्प दंश के बाद जब युवक को पैर में चुभन हुई और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद अचानक जब परिजन खेत पर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में देखा, तो वे तुरंत सीएचसी लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।









