भव्य शोभायात्रा के साथ सासनी में होगा 16वें विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। समर्पण सेवा समिति के तत्वावधान में 16वें विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक महोत्सव के तहत आगामी दिनांक 15 सितंबर दिन मंगलवार को सायं चार बजे श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा का शुभारंभ बालाजी ग्रुप सासनी के डायरेक्टर महेन्द्र सिंह सोलंकी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
मंगलवार को यह जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा आगरा अलीगढ राजमार्ग रामबती पेट्रोल पंप के सामने स्थित खेरामल की बगीची से शहर मेगं भ्रमण करते हुए शहीद पार्क सासनी पहुँचेगी, जहाँ श्री गणेश जी की 10 दिवसीय पावन स्थापना होगी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं आठ बजे से भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात मनमोहक भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। समर्पण सेवा समिति सासनी द्वारा क्षेत्र की समस्त सम्मानित एवं ग्रामीण जनता से इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और धर्मलाभ कमाने की अपील की गई

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment