
हाथरस-24 जनवरी। स्थानीय तरफरा रोड स्थित भोरेश्वर बगीची में पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने मां गायत्री जी व हनुमान जी की पूजा अर्चना की तथा दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आपको बताते चलें कि भोरेश्वर बगीची स्थित हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर, शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसमें प्रथम दिन अखंड रामायण पाठ तथा दूसरे दिन पाठ समाप्ति पर कीर्तन, आरती व प्रसाद वितरण होता है। इसी श्रृंखला में पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने पूजा अर्चना कर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बसंत पंचमी के अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि आज का दिन मां सरस्वती को समर्पित है और यह दिन शिक्षा, ज्ञान, कला और संगीत से जुड़ा है। उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के साथ विष्णु शर्मा पुजारी , हरिओम गुरु, पिंटू वार्ष्णेय, कृष्णा, ध्रुव, किशोर ठाकुर, गौरव, कृष्णलाल शर्मा, रज्जो, प्रधान जी, विजय के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।









