दाऊजी मेला से जुड़ा डाकखाने वाला चौराहा अंधेरे में डूबा

हाथरस। शहर के भूरापीर क्षेत्र में डाकखाने वाला चौराहा पिछले काफी समय से अंधेरे में डूबा हुआ है और अंधेरे के कारण तमाम लोग वहां गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार पालिका प्रशासन एवं विद्युत विभाग कर्मियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का महोत्सव शुरू होने वाला है और उक्त चौराहा मेला के टाइम पर जहां काफी व्यस्त रहता है।वही चौराहे पर वाहनों एवं लोगों का आवागमन भी पहले से ही अत्यधिक रहने के कारण चौराहा बहुत ही व्यस्त है। क्षेत्रीय लोगों ने पालिका प्रशासन एवं विद्युत अधिकारियों से मांग की है कि चौराहे पर शीघ्र ही प्रकाश व्यवस्था की जाए, जिससे कि लोग अंधेरे में गिरकर चोटिल होने से बच सके और आगामी मेला को जोड़ने वाले चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतरीन हो सके।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment