गौ माताओं की दयनीय स्थिति पर गौ सेवकों ने दिया धरना

हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा जलेसर रोड पर संचालित गौशाला में गौ माताओं की दुर्दशा के विरोध में आज गौ सेवकों द्वारा गौशाला परिसर में धरना दिया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया।

नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला में गौ माताओं की दुर्दशा को लेकर आज गौ सेवक गौशाला में गौ माताओं की दयनीय स्थिति देखने के बाद गौ सेवकों ने बताया कि गौ माता के चारे में कीड़े पाए गए और कई गोवंश घायल अवस्था में है। गौशाला में लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। गौ सेवकों ने जिला प्रशासन से उक्त मामले में गौशाला का निरीक्षण कर गौ माता की दुर्दशा एवं चारे आदि की व्यवस्था को लेकर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है ।

धरने पर बैठे गौ सेवक राहुल उपाध्याय, विशाल पंडित, त्यागी बाबा, सचिन दीक्षित, जीतू राणा, रोहित कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अक्का पहलवान, मोदी कुशवाहा, तरुण कुशवाहा मैनेजर, अंशु कुशवाहा आदि गौसेवक शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment