हाथरस। शहर के बीएच ऑयल मिल स्थित प्राचीन शिवालय गड्डेश्वर महादेव,यहाँ जो भी आता है, गड्डेश्वर महादेव की कृपा पाता है।
गड्डेश्वर महादेव की कृपा देखिये कि दुनिया जब धार्मिक मान्यताओं को लेकर भिन्नता की ओर है, तो गड्डेश्वर महादेव की सेवा में आये कल्याण करोति के संस्थापक अकबर अली यहाँ के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सहयोग करते हैं। गड्डेश्वर महादेव के व्यवस्थापक अरुण कुमार पोद्दार बताते हैं कि अकबर अली समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़कर सहभागिता करते हैं। श्री पोद्दार बताते हैं कि श्री अली गरीब लोगों को कंबल वितरण, स्वेटर वितरण, गरीब लोगों को भोजन वितरण, दिव्यांग लोगों को साइकिल वितरण, गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान, महिलाओं को साड़ी वितरण आदि अनेक सामाजिक कार्य उनकी दिनचर्या में शामिल है।
श्रावण मास के उपलक्ष में गडडेश्वर महादेव मंदिर पर सेवक हिमांशु गोयल दाल मिल वालों ने विशाल फूल बंगला एवं सब्जी पूड़ी की प्रसादी वितरित की गई।भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर पर महिला मंडल सदस्यों ने गीत भजन के माध्यम से भोलेनाथ के मधुर भजन पेश कर कार्यक्रम में भक्ति का माहौल कर दिया।









