Explore

Search
Close this search box.

Search

October 23, 2024 11:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

अ.भा.विद्यार्थी परिषद में विकास शर्मा को पुन क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-1 मार्च। शहर के रहने वाले विकास शर्मा को पुनः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक (पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड क्षेत्र) बनाया गया है।
एबीवीपी के कार्यकर्ता विकास शर्मा नवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत 2016 में अभाविप के संपर्क में आए। 2016 से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। विकास ने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत बागला इंटर कॉलेज से की। विकास शर्मा बागला इंटर कॉलेज के कॉलेज इकाई अध्यक्ष, सदर तहसील संयोजक, जिला सोशल मीडिया एवं मीडिया संयोजक एवं ब्रजप्रांत के प्रांत सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। विकास के क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनने की घोषणा पौंडुचेरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में हुई है। वे अगले एक वर्ष के लिए दायित्व संभालेंगे। उनकी इस घोषणा से अभाविप कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। विकास शर्मा वर्तमान में अलीगढ़ के धर्मसमाज महाविद्यालय में विधि के छात्र हैं। ब्रजप्रांत के प्रांत सोशल मीडिया संयोजक रहते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के क्षेत्र में प्रभावकारी कार्य किया। उन्होंने इकाई स्तर तक सोशल मीडिया के कार्य को बढ़ाने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। उनकी इसी कार्य कुशलता को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश यानी ब्रज क्षेत्र, मेरठ क्षेत्र और उत्तराखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। वह आईटी और सोशल मीडिया के क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर