
हाथरस-24 जनवरी। कल्याणम करोति नेत्र संस्थान मथुरा के सहयोग से स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकांता शर्मा की पुण्य स्मृति में गांव भरतपुर हसायन में एक वृहद नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन कर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा किया गया।

बसंत पंचमी के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की तथा सभी ऑपरेशन के मरीजों को कंबल, महिलाओ को साड़ी व सभी को प्रसाद वितरण किया।

इस मौके पर श्री शर्मा ने कल्याणम करोति संस्था को 31 हजार रुपए दान स्वरूप भेंट किए। साथ ही जानकारी दी कि प्रत्येक माह की 23 तारीख को गांव भरतपुर हसायन में यह कैंप लगाया जाएगा।श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्य से लोगों को समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलती है।।
इस अवसर पर कैंप के आयोजक मंडल ने पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा का जोशीला स्वागत किया तथा श्री शर्मा को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कल्याणम करोति संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की।









