सरस्वती विद्या मंदिर में नन्हे कांवड़ियों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा: राखी बनाओ प्रतियोगिता

हाथरस। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में सावन मास के पावन अवसर पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय के भैया-बहिनों ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ घोष वादन की मंगलध्वनि के बीच श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा में भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, रामदरबार, भगवान श्रीकृष्ण एवं नारद जी के स्वरूप आकर्षण का केंद्र थे।


यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लेबर कॉलोनी मुख्य अलीगढ़ रोड होते हुए एल.आई.सी. बिल्डिंग से कैलाश मंदिर तक निकाली गई। कैलाश मंदिर पहुंचकर भैया-बहिनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भैया-बहिनों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ किया गया। छात्राओं ने आकर्षक एवं कलात्मक राखियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति तथा भाई-बहन के पवित्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित हुई। जूनियर वर्ग में गौरवी चौधरी ने प्रथम, काव्या उपाध्याय ने द्वितीय, नव्या शर्मा ने तृतीय तथा शिवानी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तनवी ने प्रथम, सानवी ने द्वितीय, गरिमा ने तृतीय तथा नीशू ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा, उप प्रधानाचार्य सतीश कुमार सारस्वत, प्रभारी मनोज पाण्डेय सहित विद्यालय के आचार्यगण उपस्थित थे। राखी प्रतियोगिता में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती तनु शर्मा, श्रीमती बीता सिंह, श्रीमती पूनम अग्निहोत्री, श्रीमती अल्का शर्मा, श्रीमती दीक्षा सिंह, श्रीमती महिमा वार्ष्णेय, डॉ. रीना अग्निहोत्री, डॉ. अनुपम भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती माधुरी शर्मा, श्रीमती माधवी शर्मा, श्रीमती सरिता उपाध्याय, कु. गुनगुन वार्ष्णेय, कु. अनुष्का वर्मा, प्रतीक वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार सक्सेना एवं घोष प्रमुख रामसहाय का विशेष योगदान रहा।


विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी आचार्यों, भैया-बहिनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी कु. कोपल शर्मा एवं सतेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दी गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment