Explore

Search
Close this search box.

Search

October 23, 2024 10:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रशेखर आजाद ने अपना जीवन आजादी की लड़ाई में किया कुर्बान-आशीष शर्मा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-28 फरवरी। देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने स्थानीय शहीद पार्क स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने शहीद पार्क जाकर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को कपड़े से पोंछकर साफ किया। तदुपरांत उन्हें माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया तथा श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी की लड़ाई के लिए कुर्बान कर दिया। चंद्रशेखर आजाद बेहद कम उम्र में देश की आजादी की लड़ाई का हिस्सा बने। उनकी मृत्यु एक वीरता पूर्वक योगदान के रूप में मानी जाती है और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में से एक के रूप में उन्हें स्मरण किया जाता है।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के साथ विमल दीक्षित, शुभम भारद्वाज, बंटी भैया एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर