हाथरस। वरिष्ठ समाजसेवी एंव ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता पं.ऋषि कुमार कौशिक का पावस ऋतु पर ब्रज कला केन्द्र की गोष्ठी में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन आगरा रोड स्थित श्री राधाकृष्ण कृपा भवन के सभागार में वरिष्ठ कवि श्याम बाबू चिंतन की अध्यक्षता व चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के संचालन में हुआ।
इस अवसर पर आशु कवि अनिल बौहरे ने- सावन कौ महीना,जीजा कूं बूरौ खायबे बुलाओ।या प्राचीन परम्परा कूं ब्रज बासीयौ अपनाऔ।जीवनलाल शर्मा ने कहा-ऋषी कौशिक कौ अभिनन्दन है।आशु कवि अनिल बौहरे ने कहा-बम भोले के शोर में कहां गये हिंडोले,ऋषियों संग सावन में मन डोलै तन डोले।
चौधरी जयवीर सिंह,हैमेन्द्र शर्मा, अविनाश पचौरी ने कहा कि ऋषि कौशिक जैसे समाजसेवी समाज में सम्मान पाते हैं।मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऋषि कौशिक ने सदैव लगन मेहनत से काम किया है।
चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा – सावन का रंग उमंग बरसता है, कांवर लाकर शिव पूजा में सरसता है।
इस अवसर पर हरीशंकर वर्मा,हीरालाल,मनी नरूला, सन्तोष उपाध्याय, पीयूष अग्निहोत्री मौजूद थे।अंत में पं.ऋषि कुमार कौशिक ने सम्मान हेतु सभी का आभार प्रकट किया।









