समाजसेवी अच्युत त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त

सिकंदराराऊ । सांई आनंद बल्लभ विद्यालय के प्रबंधक एवं समाज सेवी अच्युत त्रिवेदी उर्फ लाला भैया के आकस्मिक निधन से कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों शक्ति प्रदान करने व धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । शोकसभा में मुनेश चतुर्वेदी ,रमेश चतुर्वेदी, लालता प्रसाद उपाध्याय ,श्रीकृष्ण दीक्षित, गोपाल शर्मा ,राजपाल शर्मा , चेतन शर्मा, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शर्मा ,बबलू सिसोदिया, नरेश राघव, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, लक्ष्मण स्वरूप, कृष्णकांत शर्मा, सौरव उपाध्याय, रवि उपाध्याय ,गोपाल पाठक, दीपांशु पंडित ,पीयूष शर्मा ,मयंक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment