हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की ग्राम पिछौती स्थित शाखा पर परम संत कृपाल सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि की याद में भंडारे व सत्संग का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान जनसेवा की भावना को साकार करते हुए जरूरत मंद लोगों हेतु एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जांचोपरांत 24 भाई-बहनों को आवश्यकता के अनुरूप दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गयीं।

सत्संग और स्वास्थ्य शिविर के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति, सेवा और मानवता का यह अद्भुत संगम क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक रहा।इसी श्रृंखला में सत्संग के दिन जनपद की अन्य दो शाखाओं कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग एवं राजिंदर आश्रम ग्राम वीरनगर पर भी साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया।सत्संग में महाराज जी ने मानव चोले के वास्तविक उद्देश्य को इसी जीवन में पूरा करने पर जोर दिया।
सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक आयोजित करने में तीनों शाखाओं की प्रबंध समितियों के सदस्यों व सक्रिय सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा।









