अगल -अगल सड़क हादसों में पांच कांवड़ियां हुए घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों पर बीती रात हुए सड़क हादसों में पांच कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन – फानन में घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से तीन घायल कांवड़ियों को हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।


बताया जाता है कि हाथरस जंक्शन निवासी राजू पुत्र नरेंद्र और हर्षित पुत्र रामवीर रविवार की रात्रि को बाइक पर सवार होकर गंगाजल लेने को गंगाघाट जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार हाथरस रोड स्थित गांव बस्तोंई के निकट पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर निवासी विजयपाल पुत्र लाल सिंह कांवड़ लेने को बाइक पर सवार होकर गंगाघाट जा रहे था। जैसे ही वह कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में कांवड़िया घायल हो गया। तीसरा हादसे में अलीगढ़ क्षेत्र के दो बाइक सवार कांवड़िया गंगाजल लेने को गंगा घाट जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के निकट पहुंचे । तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में घायल हुए सभी कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा तीन कांवड़ियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment