सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर चल रही भव्य श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन सोमवार को कथा व्यास सतगुरु शरण देव जी महाराज ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बारहों ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य, उनकी पौराणिक महत्ता, भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों तथा ज्योतिर्लिंगों के पूजन की विधि और उसके आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की पावन धरती पर शिव भक्ति के प्रमुख केंद्र हैं। श्रद्धापूर्वक इन ज्योतिर्लिंगों का स्मरण, दर्शन एवं पूजन करने से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने एक-एक करके सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा एवं उनसे जुड़े धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया। कथा व्यास ने भगवान शिव की महिमा तथा पूजन की पूर्ण प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि शिव आराधना में श्रद्धा और भाव सबसे महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित करने की धार्मिक परंपरा तथा पूजा के आध्यात्मिक महत्व को भी विस्तार से समझाया। हर हर महादेव , बम बम भोले से के जयघोषों से कथा पंडाल गुंजायमान हो गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के व्यासपीठ का पूजन कर कथा व्यास का आशीष प्राप्त किया। कथा का रसपान करने को श्रोताओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। कथा में रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, आकाश दीक्षित ,मुनेंद्र शर्मा ,लव शर्मा, श्री कांत त्रिवेदी ,राजन लाल शर्मा ,मुरारीलाल देसाई,अरविंद शर्मा ,दीपू शर्मा,कृपाशंकर पचौरी ,अविनाश पाठक, पप्पू सिंह, मनोज शर्मा,महेश शर्मा, मुकेश शर्मा,कन्हैया पचौरी, दिनेश यादव, बृजेश पाठक, अनिल पाठक ,अजय पुंढीर, विजय सिंह, कुलदीप शर्मा, आकाश शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, श्रीनिवास दीक्षित, दीपेश पाठक, सुभाष शर्मा, ओमवीर बघेल, विष्णु शर्मा, आशुतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।









