दो बहनों के रिश्ते तय होने के बाद लड़के वालो को गुमराह कर रिश्ते तुड़वा रहे

दोनों बहनों के वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की दे रहे धमकी : आरोपी पिता एवं परिवार को आत्महत्या करने को उकसा रहे : आधा दर्जन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में दो बहनों का रिश्ता तय होने के बाद नामजद लड़के वालो को गुमराह कर रिश्ते को तुड़वा रहे हैं और शादी से एक दिन पहले व शादी के दिन सोशल मीडिया पर दोनों बहनों के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं । विरोध करने पर युवतियों के पिता को मारपीट कर आत्महत्या करने को उकसा रहे हैं । पीड़ित पिता ने कोतवाली में आधा दर्जन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद अब्दुल लतीफ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मजदूरी व धकेल लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके पांच पुत्री हैं । उसने तीन पुत्रियों की शादी कर दी है। अब दो पुत्री शादी के लिये हैं। एक पुत्री का रिश्ता दिल्ली तथा दूसरी पुत्री का रिश्ता फिरोजाबाद कर दिया था। मेरी पुत्रियों पर गलत इल्जाम लगाकर सरताज उर्फ बल्लू ,शाहिद पुत्रगण अब्दुल सत्तार ,रुकैया, मुस्कान, रोशन तारा पुत्रीगण अब्दुल सत्तार, रुखसाना पत्नी अब्दुल सत्तार निवासीगण मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी थाना सिकंदराराऊ ने उसकी दोनों पुत्रियों के रिश्ते खत्म करा दिए। अब उसने एक पुत्री का रिश्ता सिकंदराऊ में ही कर दिया है। जिसकी शादी अगले माह होने वाली है। उक्त सभी आरोपियों ने मिलकर लड़के वालों से कहा कि जिस लड़की से अपने लकड़े की शादी करना चाहते हो उसकी हमारे पास मोबाइल रिकर्डिंग, गंदे फोटो, गंदी गंदी वीडियो है। आरोपी अपने रिश्तेदार व लड़के के परिचितों से कह रहे हैं कि शादी से एक दिन पहले या शादी वाले दिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। मुझे व परिवार को जहर खाने व आत्महत्या करने पर मजबूर कर देंगे। 17अगस्त को आरोपियों ने कहा कि तेरी पुत्री से अपने पुत्र की शादी करवा कर रहेंगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment