किशोरी ने दादा पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने का लगाया आरोप: पुलिस ने पीड़िता किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा
सिकंदराराऊ। कलयुगी दादा ने दादा पोती के रिश्तों को तार -तार करने का मामला प्रकाश में आया है। दादा ने अपनी 15 वर्षीय पोती को हवस का शिकार बनाकर गर्भवती कर दिया। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने 67 वर्षीय दादा पर घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और कई महीनों तक उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद शनिवार को मामले का खुलासा हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ रहती है। आरोप है कि पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। किशोरी के मुताबिक, यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत थी। पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा उसे चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया । जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी दादा को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। किशोरी के बयान, चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी।









