गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को राम पार्टी उपलब्ध करायेगी ₹30 किलो में चीनी

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी द्वारा गरीबों को सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराकर वितरण किया जायेगा।। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार को मंहगाई का जो झटका दिया जा रहा है और पेट्रोल,डीजल,घरेलू गैस और अब लगातार चीनी 65 रुपये के पार हो चुकी है।

इसी मंहगाई को देखते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम ) पार्टी की इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ,जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय, भाजपा पूर्व विस्तारक संजीव गोयल व पार्टी की जिला,शहर ,तहसील, ब्लाक एवं समस्त फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया है कि रविवार से गरीब व मध्यमवर्गीय जनता को 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चीनी वितरण की जायेगी।यह जानकारी पार्टी महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय द्वारा दी गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment