अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदलयात्री घायल, उपचार को जिला अस्‍पताल रेफर

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बीती रात एक पैदल सडक पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शुक्रवार की सुबह मिली जानकारी के अनुसार गांव बरसै निवासी नवनीत देर रात किसी कार्र हेतु पैदल ही सड़क पार कर रहा था। बताते हैं कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। चल रहा था। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। खबर पाकर घायल के परिजन भी मौके पर आ गये और ऐंबुलेंस के जरिए उपचार हेतु सीएचसी सासनी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन को लेकर उसका चालक मौके से भाग गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment