सिकन्दराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली में एक 55 वर्षीय किसान की बीती रात छत से गिरकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव अगसौली निवासी 55 वर्षीय किसान महेश पुत्र किशन लाल कश्यप बुधवार की रात्रि 11 बजे करीब उमस भरी गर्मी होने के कारण अपनी छत पर हवा लेने को गए थे। इसी दौरान किन्हीं कारणों से वह छत से नीचे गली में गिर गए। गिरने की आवाज होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने किसान को उठाया । किंतु गंभीर चोट लगने के कारण किसान की मौके पर की मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उन्हें गांव के एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।









