विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: सनसनी

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में आज दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी निवासी अनिल की पत्नी लक्ष्मी का आज दोपहर करीब 2:30 बजे किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अनिल ने लक्ष्मी के साथ मारपीट की। इसके बाद लक्ष्मी घर की ऊपरी मंजिल पर चली गई और कमरे में चली गई।कुछ देर बाद अनिल ने लक्ष्मी को कमरे में देखा। इसके बाद उसने उसे नीचे उतारा और परिजनों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पति अनिल को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। मामले की जांच की जा रही है।। बताया जाता है अनिल और लक्ष्मी की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। अनिल पीतल ढलाई की फैक्ट्री में मजदूरी करता है। लक्ष्मी की सास लीलावती के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद लक्ष्मी ने यह कदम उठाया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से भारी सनसनी फैल गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment