हाथरस। घुटनों एवं हड्डी तथा जोड़ रोग से परेशान रोगियों के लिए अब अपने शहर हाथरस में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ चिकित्सक महीने के पहले एवं तीसरे शुक्रवार को अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देकर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देंगे और मरीजों को अब बाहर जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. वैभव जैन प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शुक्रवार को शहर के डाकखाना गली स्थित गावर हॉस्पीटल में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण संबंधित रोगियों को अपनी चिकित्सीय सेवाएं देंगे और रोगियों के लिए यह विशेष मौका होगा कि मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वैभव जैन अपने शहर हाथरस में हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण रोगों से संबंधित आवश्यक परामर्श व उपचार देगे। डॉ. वैभव जैन घुटना प्रत्यारोपण से बचने के लिए उपचार देने वाले विशेष चिकित्सक माने जाते हैं तथा कूल्हे की बीमारी से बचने के लिए भी वह अत्यधिक तकनीक से मरीजों को चिकित्सीय सेवाएं देते हैं। अपने शहर में डॉ. जैन कल 21 अगस्त शुक्रवार को गावर हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगे।









